बरेली: रिठौरा निवासी युवक ने दबंगों पर लगाया जमीनी विवाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप, SSP ऑफिस में दी शिकायत
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा के रहने वाले युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि दबंगों द्वारा जमीनी विवाद में उसे जान से की धमकी दी गई है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।