बरेली: बरेली में प्यार के खातिर फराना बनी पल्लवी, प्रेमी धर्मवीर के संग लिए सात फेरे
बरेली।रामपुर के मिलक थाने के गांव करपिया निवासी फरहाना उर्फ पल्लवी ने बताया कि वह परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहकर काम करती थीं। वहीं बरेली के शाही थाने के विक्रमपुर कुल्छा निवासी धर्मवीर भी परिवार के साथ रहकर काम करते थे। इसी दौरान धर्मवीर से मुलाकात हुई। उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोस्ती हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई।