हाथरस: गोविंद भगवान मंदिर के पुजारी और उनकी पत्नी के साथ दबंगों ने की मारपीट, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने 1 को हिरासत में लिया
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर के पुजारी व पत्नी के साथ कुछ दबंगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और जमकर हंगामा शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और मारपीट करने वाले एक दबंग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस संबंध में मंदिर कमेटी क