मुंगेर: महमदा गांव पहुंचा आरपीएफ जवान का शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग
Munger, Munger | May 28, 2026 आरपीएफ जवान का शव महमदा गांव पहुंचे ही मचा कोहराम, परिजन व ग्रामीणों का फूटा गुस्सा नया रामनगर थाना क्षेत्र के महमदा गांव में गुरुवार को मातम, आक्रोश और चीख-पुकार का ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं. आरपीएफ कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार का शव जैसे ही एंबुलेंस से उनके पैतृक आवास पहुंचा, पूरे गांव में कोहराम मच गया. परिजनों की चीत्कार और ग