गोरखपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में डीएम ने नए मतदाताओं को दिलाई शपथ
गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने आज सुबह सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में नए मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर सदर तहसील और जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं। उन्होंने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।