गोरखपुर: तुर्कमानपुर में सरकारी कर्मचारियों ने राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम को खत्म करने का किया विरोध
राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम को खत्म कर नई पेंशन स्कीम को लागू करने का विरोध आज तुर्कमानपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने किया । राजस्थान सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त की सरकार कर्मचारी विरोधी सरकार है।