धौरहरा: खमरिया थाना पुलिस ने युवती को भागने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, युवती बरामद
खमरिया थाना प्रभारी निरीक्षक ने आज शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया है कि खमरिया पुलिस ने युवती के भागने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है तथा युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष किया पेश।