डलमऊ: गदागंज मुख्य चौराहे पर सब्जी लेने गए एक व्यक्ति पर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत
गदागंज थाना क्षेत्र के गोंडा गांव निवासी श्री नारायण त्रिवेदी उम्र 50 वर्ष गदागंज बाजार सब्जी लेने गए हुए थे तभी मुख्य चौराहे पर एक आवारा साड ने उनके ऊपर हमला बोल दिया और वह बुरी तरह से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीनशाह गौरा पहुंचाय गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।