बिसौली: बिसौली में विद्युत संविदा कर्मचारियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन, हटाए गए कर्मचारियों की बहाली और ₹18 हजार वेतन की मांग
Bisauli, Budaun | Jul 31, 2026 उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर शुक्रवार को 2 बजे आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने विद्युत खंड कार्यालय बिसौली पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मियों की बहाली, न्यूनतम ₹18 हजार मासिक वेतन निर्धारित किए जाने तथा अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की।