बागपत: दोघट थाना क्षेत्र की एक महिला ने ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप, पीड़िता ने SP से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Jun 30, 2026 मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक उसका पति काम के सिलसिले में राजस्थान रहता है और वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। ग्राम प्रधान उस पर बुरी नजर रखता है। आरोप है कि गत 18 जून 2026 की रात करीब सवा आठ बजे ग्राम प्रधान उसके घर पहुंचा। पति का नाम लेकर आवाज देने के बाद वह घर के अंदर घुस आया।