नानपारा: ढोढे गांव के विद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को शिक्षा और कृषि के प्रति चौपाल लगाकर किया जागरूक
राहुल सेवा संस्थान, लखनऊ की ओर से सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवाबगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ढोड़े गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा और कृषि के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के संयोजक सूर्यास मिश्रा ने बच्चों को संबोधित किया।