स्याना: नगर के चांदपुर मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से केक काटकर क्षेत्रीय विधायक का जन्मदिन मनाया
Siyana, Bulandshahr | Jun 8, 2026
नगर के चांदपुर मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी का जन्मदिन धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया। सोमवार को सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता नगर के चांदपुर मार्ग स्थित विधायक कैंप कार्यालय पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ केक काटकर विधायक देवेंद्र सिंह लोधी का जन्मदिन मनाया। वहीं उनके दीर्घायु की कामना भी की।