शामली: शामली में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिजनौर निवासी युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | May 20, 2026 बुधवार की शाम साढ़े 4 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस पार्टी ने बिजनौर जनपद के हल्दौर थानाक्षेत्र के गांव साहनागढ़ निवासी शोएब नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से तलाशी में एक अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।