पन्ना: भाजपा मंडल अध्यक्ष अजयगढ़ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, महिला ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेस ने साधा निशाना
Panna, Panna | Oct 31, 2025 पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र में बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पन्ना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।