बेलागंज: बीएसएफ जवान राजेश कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
Belaganj, Gaya | Apr 16, 2026 मेन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी बीएसएफ जवान राजेश कुमार का पार्थिव शरीर गुरुवार को गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। वे जम्मू में 101 बटालियन में तैनात थे। तीन माह पूर्व ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज होने पर चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार को उनका निधन हो गया।