बदायूं: उझानी कस्बे के एक युवक को एक युवती से प्यार करने की सजा अपनी जान देकर गवानी पड़ी, सैफई में इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 3, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला नगला का रहने वाला सूर्यकांत का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की भनक युवती के परिजनों को लगी तो वह उसे उसके घर से उठा ले गए और सूर्यकांत को जमकर मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में कार से उसके घर के बाहर फेंक गए। सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सूर्यकांत की मौत हो गई।