हनुमानगढ़: जंक्शन में बाइक सवार युवक से 15.82 ग्राम हेरोइन चिटा नशा बरामद, कोर्ट ने आरोपी को भेजा पुलिस रिमांड पर
हनुमानगढ़ जंक्शन में बाइक सवार युवक से 15.82 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी का कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी के जरिए पुलिस नशा के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।