खैरथल: खैरथल जिला कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 1 बजे जिला सचिवालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं जनहित से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उपखंड अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर लंबित पेंशन मामलोंके निस्तारण के