बीना: खिरिया वार्ड के श्री राम नाम सिद्ध पीठ में प्रेस वार्ता, 25 नवंबर को निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात
Bina, Sagar | Nov 15, 2025 बिना में स्थित श्री राम नाम सिद्ध पीठ में लगातार करीब 42 वर्षों से भगवान श्री राम के विवाह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन परंपरा के तहत हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सभी वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। जिसको लेकर श्री राम नाम सिद्ध पीठ में शनिवार करीब 3:30 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें राम बारात की तैयारीयों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।