खगौल: दानापुर न्यायालय: 32 साल पुराने पति-पत्नी हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास
दानापुर व्यवहार न्यायालय ने गुरुवार को 32 वर्ष पुराने चर्चित पति-पत्नी हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी नसीब लाल यादव और बंगाली राय को उम्रकैद के साथ-साथ 60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार गुंजन की अदालत ने सुनाया। मामला दुल्हिन बाजार थाना कांड संख्या 40/94 और सत्र ट्रायल संख्या