अनूपपुर: सेंदुरी में हाथी का कहर, 4 मवेशियों की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों में दहशत
ग्राम पंचायत सेंदुरी में एक आक्रामक दंतैल हाथी ने गुरुवार-शुक्रवार की रात हमला कर चार मवेशियों को मार डाला, जबकि एक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मवेशी की हालत नाजुक बनी हुई है। पिछले आठ दिनों से सोनमौहरी बीट के जंगल में डेरा डाले यह हाथी रात में सेंदुरी, अमगवां, छुलहा सहित आसपास के गांवों में घूमकर फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है।