पटना ग्रामीण: PMCH में हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बयान, जांच टीम होगी गठित
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने PMCH में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल पर बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अस्पताल अधीक्षक के साथ हुई बैठक में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा किया जाएगा तथा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर सहमति बनी है।