आरोन: पुराना बाईपास पर पुरानी रंजिश में भाई ने भाई पर बांस के डंडे से मारपीट के लगाए, आरोप मामला दर्ज
आरोन थाना के आरोन नगर में पुराना बाईपास पर दो भाइयों में मारपीट हो गई। 9 जून को फरियादी राजू वंशकार ने पुलिस को बताया, बीते रोज में और बेटा राजा घर के बाहर थे सगे भाई विजय बांधकर और भतीजे राहुल ने गालियां दी, विरोध करने पर बांस के डंडे से मारपीट की। दोनों घायल हो गए। पुरानी रंजिश का मामला बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।