नामकुम: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर, ट्रेलर चालक की मौत
Namkum, Ranchi | Mar 31, 2026 टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित बड़ाम ढीपा टोली रिंगरोड के पास सोमवार की शाम करीब छह बजे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रिंगरोड होते हुए रामपुर से टाटीसिलवे की और आ रहा ट्रेलर गलत साइड में चल रहा था। ढीपा टोली रिंगरोड के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी।