सहारनपुर: सहारनपुर में दोस्तों ने दो लग्जरी गाड़ियां लौटाने से किया इनकार, पीड़ित ने SSP से मदद की गुहार लगाई
सहारनपुर में दो लग्जरी वाहनों को लेकर कथित धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में वाहन वापस न करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।