नौतन: चंद्रावत नदी पर बने पुल का किनारा धंसा, ग्रामीण दहशत में, पांच दशक पूर्व बना था पुल
नौतन प्रखंड क्षेत्र के पुर्वी नौतन पंचायत के खैरा टोला वार्ड नंबर सोलह शनिवार के लगभग 2:00 बजे दिन में चंद्रावत नदी पर विगत पांच दशक पुर्व बने पुल इस बारिश में धंसने लगा है।इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। ग्रामीण हरिशंकर यादव, नंदकिशोर यादव,दिपु यादव, लक्ष्मण माझी,मदन माझी,शम्भु माझी, दुर्योधन यादव,ललन यादव, बलेश्वर चौधरी, आदि मौजूद रहे।