नौतन: नौतन थाना परिसर में लगा जनता दरबार, तीन घंटे तक बैठे रहे अधिकारी, लेकिन नहीं आया एक भी फरियादी
सरकार के निर्देश पर प्रत्येक सप्ताह शनिवार को थाना में लगने वाले जनता दरबार में एक भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर नहीं आ पाये।सीओ अजीत कुमार झा ने शनिवार को लगभग 1:00 बजे बताया कि लगातार हो रही बारिश को लेकर शनिवार के दिन जनता दरबार में एक भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर नहीं पहुंचे।करीब तीन घंटे तक थाने में बैठने के बाद भी एक भी नये फरियादी नहीं पहुंचे।