सुजानगढ़: सुजानगढ़ के सारोठिया में ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालक सत्यप्रकाश पूनिया को मिली पशु बीमा पॉलिसी, परामर्श और दवाइयां
ग्रामीणों सेवा शिविर में चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां व बीमा पॉलिसी प्राप्त कर पशुपालक सत्यप्रकाश ने मु यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है। निशुल्क परामर्श और दवाइयां पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा दे रहे हैं, वहीं पशु बीमा से उनकी चिंताएं दूर होकर पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।