डॉ. अंबेडकर नगर: मानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरा पिकअप जब्त
मानपुर थाना पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता रविवार रात 12 बजे मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरा एक पिकअप वाहन जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 12 लाख 86 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानपुर थाना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो प