बदायूं: विकास भवन में समीक्षा बैठक में विशेष सचिव परिवहन व नोडल अधिकारी ने कहा रात्रि में गौशालाओं का औचक निरीक्षण करें अधिकारी
Budaun, Budaun | Jan 12, 2024 बदायूं विकास भवन में शुक्रवार को 11:00 बजे समीक्षा बैठक में विशेष सचिव परिवहन व नोडल अधिकारी खेमपाल सिंह ने कहा- रात्रि में गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया करें व सहभागिता योजना में दिए गये गोवंशों का सत्यापन करें। दूध निकालने के बाद ग्रामों में गोवंश ना छोड़े जाए। गौ संरक्षण में जनपद में कराए गए कार्यों की प्रशंसा की गई है। जनपद में नदियों के लिए आश्रय स्थल बनाए जाने के लिए कहा है।