बदायूं: पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बदायूं में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
Budaun, Budaun | Jan 12, 2024 बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को 10:00 बजे परेड की सलामी ग्रहण की। परेड की सलामी के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। अधिकारिओं व कर्मचारियों को निर्धारित बिंदु पर ड्यूटी के दौरान बावर्दी चुस्त दुरुस्त रहकर अपनी ड्यूटी करने व जनता से मधुर व्यवहार करने को कहा।