बदायूं: गुलड़िया गांव नये भट्टे के पास बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, एक की मौत 10-12 लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Jan 12, 2024 शुक्रवार को बदायूं की दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया गूजर गांव का रहने वाला 40 वर्षीय जोगराज पुत्र नंदू बदायूं आने के लिए टैम्पों में बैठा था कि थाना मूसाझाग क्षेत्र के गुलड़िया गांव नये भट्टे के पास बाइक को बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें जोगराज की मौके पर ही मौत हो गई और टेंपो में बैठे 10-12 लोग घायल हो गये। जिसमें रजाउल मुस्तफा खां समरीन और विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।