खजुरिया गांव से एक 23 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार खजुरिया निवासी 28 वर्षीय युवक ने सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे मुंगावली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की उसकी 23 वर्षीय बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई है, फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है ।