सुपौल: सुपौल पुलिस का खुलासा: राजेश्वरी हत्याकांड का 12 घंटे में उद्भेदन, प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Supaul, Supaul | May 20, 2026 सुपौल पुलिस ने राजेश्वरी थाना क्षेत्र में हुई युवती हत्याकांड का महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।