बीरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर नौला पंचायत सरकार भवन परिसर में हुआ पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। लोगों ने पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।