सीतापुर: हरगांव इलाके में संदिग्ध अवस्था में यूकोलिप्टस के पेड़ पर लटका मिला 13 वर्षीय किशोर का शव, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के हरगांव इलाके में संदिग्ध अवस्था में घर से रात में लापता हुए एक 13 वर्ष के किशोर का लिप्टिस के पेड़ पर शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया मामले में परिवार ने हत्या की आशंका जताई है पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।