भोरे: कल्याणपुर गांव: आपसी विवाद में मारपीट, पांच घायल, नौ पर मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई आपसी विवाद में पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लिए आवेदन के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है। पहली प्राथमिकी कल्याणपुर गांव निवासी सुगानंद महतो की पत्नी सोना देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि मैं खेत में शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच बबलू भगत मेरा हाथ पकड़ लिया।