महागामा नगर पंचायत ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाने को लेकर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ दुकानदारों पर कुल ₹2100 का जुर्माना वसूला गया। सिटी मैनेजर रोहित गुप्ता ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण स्थापित करना था।