रविवार को मनासा के कारगिल चौराहा पर गोगलिया खेड़ी निवासी पवन शर्मा अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ हाथों में तख्तियां लिए तेज धूप में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तख्तियों पर लिखा है“बेटियां मांगे इंसाफ, शॉर्ट एनकाउंटर नहीं फांसी चाहिए,उन्होंने यह भी घोषणा की कि जब तक प्रशासन उनकी बात नहीं सुनता वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।