बहेड़ी: गौ रक्षक दल के लोगों ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत तहसील परिसर में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बहेड़ी के रामलीला मैदान से आज गौ भक्तों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर नगर के नैनीताल रोड कोतवाली के सामने से होते हुए तहसील परिसर तक रैली निकाली,तहसील परिसर पहुंच कर एसडीएम इशिता किशोर को एक ज्ञापन दिया गया जिसमे गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और गौवंश को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग की गई है।