केराकत: केराकत के नालापार नावघाट मोहल्ले से लापता बंगाली निषाद का शव देर रात नदी से बरामद हुआ
केराकत के नालापार नावाघाट मोहल्ले से लापता बंगाली निषाद का शव नदी सें बरामद। पत्नी ने पहले ही दो युवकों पर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। पत्नी की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर जांच में जुटी पुलिस