खगड़िया: रंगीनियां में गलत दवा से बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रंगीनियां में गुरुवार 3:00 बजे घर में रखे दवा को एक बालक को पिला देने के कारण दो बर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान सहरसा जिले के चिडै़या ओपी क्षेत्र के रंगीनियां के नीतीश कुमार के दो वर्षीय पुत्र के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि घर में एक बुजूर्ग व्यक्ति का दवा रखा हुआ था। बच्चे का दवा समझकर उसे गलती से पिला दिया।