जगाधरी: शिव नगर कॉलोनी से ₹20,000 व डेढ़ लाख के गहने भी ले गए चोर, पुलिस को दी गई शिकायत
शिवनगर कॉलोनी के विजय कुमार ने जानकारी देते बतलाया कि वह हर रोज की तरह अपने घर को ताला लगाकर चाय की दुकान पर चला गया था। सुबह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा पड़ा था घर में रखे ₹20,000 के साथ डेढ़ लाख के गहने भी चोर चुरा कर अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।