जगाधरी: पंज्जुपुर में बना रहे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे यमुनानगर के नगर निगम मेयर मदन चौहान, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हरियाणा सरकार की ओर से पंज्जुपुर गांव के अंदर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका शिलान्यास 2 महीने पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया था। जिसका निरीक्षण करने के लिए आज नगर निगम में मदन चौहान अपने साथियों के साथ पहुंचे और वहां पर इसका निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देने का काम किया।