जगाधरी: एसडी स्कूल के पास महिला को कागज का बंडल देकर सोने की बालियां और मोबाइल ले उड़े दो लड़के, मामला दर्ज
राजरानी ने बताया कि वह घर से वापस लौट रही थी। एस डी स्कूल के पास पहुंची तो दो लड़कों ने उसे रोक कर सहारनपुर का रास्ता पूछा ऐसे में कपड़े में लिपटा एक बंडल को दिखाते हुए उन्होंने उसे बातों में लगाकर कानों की सोने की बालियां और मोबाइल ले लिया। जब महिला ने घर जाकर देखा तो उसमें कागजों के अलावा कुछ नहीं था। पुलिस ने दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई शुरू की