हरदोई: विधायक श्याम प्रकाश का वीडियो हुआ वायरल, बोले हर विधानसभा में हो ईडी इंस्पेक्टर, फिर देखते हैं भाजपा में कौन नहीं आएगा
Hardoi, Hardoi | Apr 10, 2024 गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश के भाषण का कुछ अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मजाकिया लहजे में वह ईडी के भय और सम्मान का जिक्र करते हुए एक किस्सा सुना रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक ईडी का इंस्पेक्टर होना चाहिए, जिसकी कमान विधायक के हाथों में हो, फिर देखते हैं कि कौन नहीं भाजपा में आता है।