गोपालगंज: दिघवा दुबौली गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन लोग घायल
जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।