सैदपुर: अनियंत्रित बस ने उजाड़ा परिवार, युवक के सामने ही पत्नी, दुधमुँही बेटी व भाभी की दर्दनाक मौत, 5 लोग एक ही बाइक पर सवार थे
सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर फोरलेन हाईवे अंडरपास के नीचे रविवार को हुए दिल दहला देने वाली भीषण सड़क दुर्घटना में मिर्जापुर जिले के अदलहाट थानाक्षेत्र स्थित शाहपुर गाँव निवासी 26 वर्षीय प्रतीक गिरि पुत्र कुंदन की आँखों के सामने उसके परिवार के तीन लोगों की हृदयविदारक मृत्यु हो गई। एक तेज रफ्तार यात्री बस की टक्कर से बाइक पर सवार 2 महिलाओं व 1 अबोध की मौत हो गई।