टिकुरिया टोला में मारपीट करने वाले कान्हा कुशवाहा को कोलगवां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गई । पुलिस ने आरोपी कान्हा के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला कायम लिया । रविवार की दोपहर 3 बजे आवश्यक लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया और कोर्ट में पेश करने रवाना हो गई है ।