बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई
Ballia, Ballia | May 20, 2026 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर 1 बजे विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के वृक्षारोपण अभियान को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न थीम आधारित वनों की स्थापना पर विशेष जोर दिया गया।